पीलीभीत, फरवरी 10 -- स्प्रिंगडेल कॉलेज में बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुर्तजा अली खान मिस्टर और इकारा फातिमा मिस फेयरवेल चुनी गई। विद्यालय की निदेशिका सरोज जगोता, कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता, प्रधानाचार्य प्रिया आनन्द ने सभी होनहारों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अंशिका सिंह, तान्या, सिया आदि छात्राओं ने किया। मनोरंजन एवं मस्ती भरे कार्यक्रम को आगे बढ़ातें हुए छात्र-छात्राओं द्वारा पयूजन बैस्टन टू पंजाबी गीत पर काजल, अनामिका, कल्पना, शिफा, मो आरिष, दिव्यांश, अभिषेक भारती, लक्ष्य सक्सेना ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद मिस्टर एवं मिस फेयरवेल के लिए प्रथम इंट्रोडक्शन राउण्ड शुरू हुआ, जिसमें छात्रा वर्ग से इकरा फातिमा, प्रिया वर्मा, वैष्णवी गुप्ता, अ...