मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- मुर्गों की लडाई पर सट्टेबाजी कर रहे सट्टेबाजों पर तितावी पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर युवक खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 11 बाइक व ई रिक्शा को बरामद किया है। पुलिस ने पकडे गए सभी वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस फरार युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। सोमवार को तितावी पुलिस को सूचना मिली कि अलीपुर खुर्द मार्ग पर मैदान में कुछ युवक मुर्गो की लडाई पर सट्टेबाजी कर रहे है। पुलिस को देखकर सट्टेबाजी कर युवकों में भगदड़ मच गयी। सट्टेबाजी कर युवक खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 11 बाइक व एक रिक्शा को जब्त कर लिया है। सभी वाहनों को थाने पर लाकर सीज कर दिया गया है। पुलिस फरार हुए युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी तितावी पवन कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ थाने पर रिपोर...