गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता बर्ड फ्लू के संक्रमण को लेकर पशुपालन विभाग की बंदिशों का असर महानगर में नहीं दिख रहा है। बाहरी वार्डों के सटे इलाकों में चोरी छिपे मुर्गों की बिक्री हो रही है। नगर निगम और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न इलाकों में निरीक्षण किया। टीम को कहीं भी मुर्गा बिकता हुआ नहीं मिला। वहीं टीम ने नगर निगम के जोन के हिसाब से प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन भी कराया। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन दिनों में संयुक्त टीम ने 1000 से अधिक मुर्गों को दफन किया है। बता दें कि बर्ड फ्लू को लेकर शहर में मुर्गे की दुकानें 20 जून तक के लिए बंद हैं। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा ने बताया कि लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कहीं भी मुर्ग...