बदायूं, फरवरी 9 -- कादरचौक, संवाददाता। क्षेत्र के सुर्खा गांव में देर रात एक मुर्गी फार्म में अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 1800 चूजे जलकर मर गए और फार्म मालिक को नुकसान हुआ। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई तथा कुछ चूजों को बचाया गया, मुर्गी फार्म संचालक ने दो लोगों पर मुर्गी फार्म में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सुर्खा गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही फार्म में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। फार्म मालिक रामेश्वर पुत्र नौबत ने बताया कि उस समय फार्म में करीब 2000 चूजे मौजूद थे, जिनमें से लगभग 1800 चूजे आग में जलकर मर गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.