प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- बाघराय थाना क्षेत्र के उमरी कोटिला बिहार गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने घर से कुछ दूर सड़क किनारे मुर्गी फार्म खोला है। 28 जुलाई की सुबह मुर्गी फार्म पर पहुंचे तो उसका ताला टूटा था और उसमे रखा इनवर्टर बैट्री, स्टेबलाइजर, पंखा चोरी हो गया था। पीड़ित शैलेन्द्र कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...