विकासनगर, जून 20 -- कालसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलगा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय कुक्कुट पालन का प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनजातीय परिवारों का कुक्कुट पालन के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी और पशु आनुवांशिकी एवं प्रजनन विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड के वैज्ञानिक पालकों को कुक्कुट पालन का प्रशिक्षण देंगे। प्रथम दिन डॉ. सुनील कुमार डॉ.एके सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अशोक शर्मा एवं कृषि विभाग कलसी की वर्षा रोधन ने उपस्थित लोगों को तकनीकी जानकारी प्रदान की। साथ-साथ कुक्कुट पालन की विभिन्न प्रजातियों का पोषण प्रबंधन एवं प्रमुख बीमारियों से अवगत कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.