हमीरपुर, फरवरी 23 -- बिवांर, संवाददाता। घर में मुर्गा बनाए जाने का विरोध करने पर जेठ-जेठानी व जेठ के साले ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी छानी में भर्ती कराया है। बिवांर थाना के भुगैचा गांव की मूर्ति देवी पत्नी हरिकिशन प्रजापति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जेठ रामकिशन का साला ग्यासी थाना खन्ना के ग्योडी़ गांव का मुर्गा लेकर घर में आ गया। घर में मुर्गा के बनाए जाने की बात कहने लगा। महिला के घर में मुर्गा बनाने से मना करने पर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर जेठ ने उसके सर के बाल पकड़कर जमीन में गिराकर मारपीट की। जेठ के साला के मारपीट से वह लहूलुहान हो गई। जेठानी कुंती देवी ने भी भाई का साथ दिया। पति हरिकिशन ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। पीड़...