सहरसा, फरवरी 14 -- सत्तर कटैया। सत्तर पंचायत के मेनहा स्थित एक मुर्गा फार्म हाउस में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित फार्म मालिक मख्खन कुमार ने बिहरा थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका फार्म पिछले कुछ दिनों से बंद है। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने फार्म हाउस का ताला तोड़कर दो मोटर, डिलीवरी पाइप तथा चालीस ड्रिंकर की चोरी कर ली। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग पचास हजार रुपये बताई गई है। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...