हरदोई, मार्च 23 -- शाहाबाद। परगना आलमनगर स्थित बंजरिया गांव के एक मुर्गा फार्म में आग से फर्म मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। तहसील के देवीपुरवा मजरा जमुरा स्थित शिवकुमार के बंजरिया स्थित मुर्गा फार्म में जनरेटर के शॉर्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। हादसे में 4146 मुर्गे जिनकी कीमत पांच लाख 50 हज़ार थी जलकर मर गए। मुर्गा दाना, 300 दाना बर्तन, वाटर पाइप लाइन सहित अन्य सामान भी जल गया। आगजनी में मुर्गा सहित हुए नुकसान का आकलन 10 लाख 60 हज़ार रुपये बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.