हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश की लड़की से बिहार में रेप की वारदात के बाद अब इस मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा पार्टी संचालक की शह पर उसके एक कर्मी की ओर से यूपी निवासी नाबालिग महिला डांसर से दुष्कर्म किया गया है। दूसरे कर्मी ने भी दुष्कर्म की चेष्टा की। डांसर के करीबी का आरोप है कि आर्केस्ट्रा संचालक की ओर से मुर्गा खिलाने के बहाने जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद आर्केस्ट्रा पार्टी के दो अन्य कर्मियों की ओर से जबरन बाइक से एक झाड़ी में ले जाने के बाद एक की ओर से दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरे ने भी चेष्टा की। हालांकि रविवार की सुबह मामला सामने आने के बाद पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें करनामेपुर थाना क्षेत्र के सैंया ...