घाटशिला, मार्च 8 -- मुसाबनी। आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सहकारी समिति लि० झारखंड और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सौजन्य से मुसाबनी प्रखंड के राखा कॉलोनी स्थित मुर्गाघुटू पंचायत भवन में रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 40 युवाओं ने रक्तदान किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कुचाई प्रखंड के बीडीओ साधु चरण देवगम ने सर्वप्रथम समाजसेवी भोजों सिंह बानरा के चित्र पर माल्यार्पण कर इस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। वीवीडीए के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम ने अनमोल रक्त संग्रह किया। ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर जमशेदपुर निवासी राजेश मार्डी ने अपने जीवन में कुल 77 वीं बार रक्तदान कर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल बने। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती और शरीर एकदम स्वास्थ्य रहता है। सभी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.