मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुरौल। सादिकपुर मुरौल गांव के जहांगीरपुर टोला निवासी नंदकिशोर पोद्दार के पुत्र रॉकी पोद्दार (32) की कर्नाटक में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह गांव पहुंचा। जदयू नेता सुरेश भगत ने बताया कि करीब बीस दिन पहले रॉकी पोद्दार मजदूरी करने गया था। वहां एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान सीने में दर्द हुआ। इसके बाद रॉकी की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक ने एंबुलेंस से शव को गांव भेज दिया। परिजनों ने शव का दाहसंस्कार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...