रांची, दिसम्बर 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी रेल पुलिस ने मुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर छापेमारी कर 46 किलो गांजा जब्त किया है। घटना रविवार की सुबह सात बजे की है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग लाख 30 हजार रुपये है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म पर एक महिला और दो युवक सूटकेस के साथ संदिग्ध हालत में खड़े दिखे। पूछताछ करने पर वे घबरा गए, जिसके बाद तलाशी ली गई। पकड़े गए तस्करों की पहचान राजू राजभर, जयप्रकाश राजभर (नदिया, पश्चिम बंगाल) और बेबी राय (दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान राजू राजभर के सूटकेस से 16 किलो, जयप्रकाश राजभर के सूटकेस से 16 किलो और बेबी रॉय के सूटकेस से 14 किलो गांजा ...