रांची, जून 20 -- सिल्ली। मुरी के तुलसी पोखर से मुरी पुलिस ने 55 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हुई है। मुरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि गश्ती पार्टी ने गश्त के क्रम में तुलसी पोखर में एक महिला को डूबते हुए देखा पुलिस ने बताया कि तब वह जीवित थी, उसे फौरन सिल्ली के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। समाचार लिखने तक शव की पहचान नहीं हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...