कौशाम्बी, जनवरी 21 -- प्रयागराज से जम्मू जा रही मुरी एक्सप्रेस में बुधवार की सुबह अचानक धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। चीख-पुकार के बीच गाड़ी रुकने के बाद कई यात्री जान बचाने के लिए खिड़की (आपातकालीन खिड़की) से कूद गए। तकनीकी टीम की जांच में स्पष्ट हुआ कि धुआं ब्रेक-शू से निकल रहा था। गड़बड़ी ठीक करने के बाद ट्रेन रवाना की गई। इसके पहले ट्रेन करीब 45 मिनट तक कौशाम्बी के शुजातपुर स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि, इस दौरान किसी अन्य ट्रेन के प्रभावित होने की खबर नहीं है। बुधवार की सुबह करीब 10:50 बजे शुजातपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक मुरी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने देखा कि बोगी के पहियों के समीप से धुआं उठ रहा है। विभागीय अफसरों को जानकारी देने के साथ शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। ट्रेन के अचानक रुकने और धुंए की खबर ...