हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई, संवाददाता। कस्बे में जल आपूर्ति के लिए घरों के बाहर लगी टंकियों से टोंटी चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। अब मोहल्ला मुरीदखानी में कई घरों के बाहर लगी टोंटियां चोरों ने चोरी कर लीं। सुबह पानी बहता देखकर लोगों को इसकी जानकारी हुई। मुरीदखानी निवासी विपिन सिंह, चंदन, बृजेश, जयकिशोर, बड़े सिंह, राहुल सहित करीब बीस घरो के बाहर लगी टंकियों से अज्ञात चोरों ने लगी पीतल की टोटियां चोरी कर लीं। सुबह जब पानी चबूतरे पर बहने लगा तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। हर घर जल योजना के तहत घरो के बाहर किए गए जल आपूर्ति के कनेक्शन में टोंटी पीतल की लगाई गई है जो अन्य की अपेक्षा कीमती होती है। लगभग पंद्रह दिन पहले मोहल्ला निजामपुर में भी कई घरों की टोंटियों चोरी हो गईं थीं। पीतल की टोंटियां होने के कारण यह कीमती होती हैं लेकिन घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.