जहानाबाद, जनवरी 29 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुरारी पंचायत के पैक्स चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी सदस्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जबकि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होना तय है। वहीं सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के बलौरा पैक्स के लिए गुरुवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित था, लेकिन इस दौरान कोई भी प्रत्याशी नाम वापस लेने नहीं पहुंचा। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए थे, जिसमें से एक नामांकन रद्द कर दिया गया। वहीं सदस्य पद के लिए कुल सोलह नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से सात नामांकन विभिन्न कारणों से रद्द किए गए। इस प्रकार कुल आठ नामांकन रद्द हुए। अब आगामी 6 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने होंगे, जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.