भागलपुर, फरवरी 24 -- मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज का 72वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित हुए कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर‌ कर्मी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र तिवारी ने सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित एक छात्र अमित कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण में प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज के संस्थापक सेठ रंग लाल मुरारका एवं उनके परिवार का कॉलेज में दिए योगदान की विस्तार से जानकारी दी। साथ हीं विधायक के द्वारा कॉलेज के प्रति समर्पण पर प्रकाश डालते कहा कि आज कॉलेज में कॉमर्स एवं समाज सास्त्र, की पढ़ाई प्रारंभ हो चुकी है। विधायक कॉलेज में पीजी की पढ़ाई एव...