बिजनौर, फरवरी 24 -- नूरपुर,संवाददाता। मुरादाबाद हाईवे पर नूरपुर के दौलतपुर बिल्लोच में रामगंगा फीडर केनाल के पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार देर रात अमरोहा जनपद व थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा निवासी सचिन (25 वर्ष) पुत्र जितेंद्र और चाहत (19 वर्ष) पुत्र रवि यादव कार से आ रहे थे। मुरादाबाद हाईवे पर दौलतपुर बिल्लोच में रामगंगा फीडर कैनाल के पुल के समीप अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी तथा कार सवार दोनों घायल हो गये। दौलतपुर पुलिस चौकी कर्मियों व ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...