मुरादाबाद, मार्च 18 -- इस बार हज पर जाने के लिए मुरादाबाद से जितने आवेदकों की दरख्वास्त हज कमेटी की तरफ से मंजूर हुई है, उससे हज पर जाने वाले दावेदारों की संख्या काफी कम हो जाने की हकीकत सामने आई है। पिछले साल की तुलना में मुरादाबाद से इस साल हज यात्रा के लिए एक हजार दावेदार घट गए हैं। मुरादाबाद में हज के मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त हुए निर्यातक मो. नाजिम ने बताया कि पिछले साल हजयात्रा के लिए मुरादाबाद से ढाई हजार लोगों की दरख्वास्त मंजूर हुई थी जबकि, इस साल डेढ़ हजार लोगों का आवेदन हज यात्रा के लिए स्वीकृत हुआ है। मुरादाबाद से हज के आवेदकों में कमी की अहम वजह पैंसठ साल से अधिक के लोगों के लिए एक नया नियम लागू होना माना जा रहा है। पैंसठ साल से अधिक उम्र के सभी लोग अपने किसी पार्टनर के साथ ही हज पर जा सकते हैं। इस बार लागू हुए नियम के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.