मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलसाना में भोजपुर से लेकर कोरबाकु मोड तक हाईवे रोड छोड़ दिया गया है जबकि कोरबाकु से 6 किलोमीटर का बाईपास जहांगीरपुर के पास निकल गया है ।छोड़े गए हाईवे में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण दो दर्जन से अधिक ग्राम वासियों का निकलना दुश्वार हो गया है, जबकि इसी छोड़े गए रास्ते से हाईवे को बनाने वाले बड़े-बड़े डंपर खनन सामग्री लेकर गुजर रहे हैं, जिससे गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र छोड़े गए हाईवे की मरम्मत का कार्य करने की मांग की है। मांग करने में साबिर अंसारी, इदरीश अहमद, नजीर अहमद ,नवाबुल हसन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद रफी, मोहम्मद सलीम, आफताब आलम, हाजी मुनाजिर, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.