मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। अब तक जिले में एक लाख आठ हजार लोगों को नोटिस तामील हो चुके हैं। नोटिस के बाद ईआरओ और एईआरओ के यहां सुनवाई चल रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एईआरओ की संख्या बढ़ाई जा रही है जिससे जल्द नोटिस की सुनवाई का कार्यक्रम पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि नोटिस मे सुनवाई के लिए निर्वाचन आयोग के निर्धारित साक्ष्य जमा करने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...