रामपुर, मई 25 -- राजगीर से हरिद्वार जा रही साप्ताहिक फेस्टेवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन पर रामपुर से मूंढापांडे रेलवे स्टेशन के बीच एसी कोच पर किसी ने पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से कोच का शीशा चटक गया। इस बीच यात्री की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने रेलवे लाइन के आसपास आरोपी की तलाश की। इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंक कर शीशा तोड़ने की घटना के 48 घंटे बाद इसी तरह की एक और वारदात सामने आयी है। शनिवार को गाड़ी संख्या 03223 राजगीर से हरिद्वार जा रही थी। ट्रेन जैसे ही रामपुर बार्डर से निकलकर मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो एसी कोच पर एक पत्थर आकर लगा। जिससे शीशा चटक गया। ट्रेन में सवार यात्री ने इसकी जानकारी स्टाफ को दी। जिसके बाद रामपुर आरपीएफ को कंट्रोल से जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.