सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर शुक्रवार शाम आई आंधी ने मुरादाबाद रेलवे मंडल और अंबाला रेल मंडल के यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। रेलवे लाइन पर एक विशाल पेड़ गिरने से कई घंटों तक रेल संचालन ठप रहा। इस कारण करीब एक दर्जन ट्रेनों को अपनी गति धीमी करनी पड़ी और कई ट्रेनों को घंटों की देरी से गंतव्य पर पहुंचना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कई लोगों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई और कुछ यात्री स्टेशनों पर घंटों इंतजार करते रहे। शुक्रवार शाम मुरादाबाद मंडल की एक रेलवे लाइन पर पेड़ आ गिरा, जिससे रेल ट्रैक बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पेड़ को हटाने के प्रयास किए गए। हालांकि, पेड़ का आकार बड़ा होने और ट्रैक के बीच गिरने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन नंबर 13005 कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.