मुरादाबाद, जून 13 -- मुरादाबाद में गर्मी के मौसम में शुक्रवार को अचानक राहत मिली। भीषण गर्मी में उबल रहे लोगों को काफी अच्छा महसूस हुआ। कई दिनों से लगातार चली आ रही गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार को सुबह से अचानक मौसम बदला तो इसका असर दिखाई दिया। बारिश से शहर में कुछ स्थानों पर जल भराव भी हो गया। मुरादाबाद के रामगंगा विहार में रंगोली कालोनी वाली रोड पर जल भराव से लोगों को दुश्वारियां भी हुईं। ग्यारह बजे के बाद अचानक झमाझम बारिश आई तो भीषण तपिश में जैसे किसी ने लोगों को राहत भरी संजीवनी दे दी है। इस दौरान तमाम लोग सड़कों पर फुहारों में भीगते भी दिखाई दिए। वहीं जहा से बारिश में कई स्थानों पर जल भराव हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.