मुरादाबाद, फरवरी 13 -- यूपी के मुरादाबाद स्थित प्लास्टिक के पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से हनुमान मूर्ति तिराहे स्थित पीवीसी गोदाम में आग लगने से धू-धू कर जलने लगा। काले धुएं के साथ उठती आग की लपटों से अफरातफरी मच गई। गोदाम में अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका में दमकल विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पैर फूले हुए हैं। 15 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। डीएम और एसएसपी समेत सभी प्रशासनिक अफसर मौके पर मौजूद रहकर पल-पल की अपडेट लेते रहे। हनुमान मूर्ति तिराहे के पास पीवीसी गोदाम में गुरुवार शाम को अचानक काले धुएं के साथ आग की आसमानी लपटें उठने लगीं। गोदाम के अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते अफरातफरी मच गई। क्षेत्र में काला धुआं छाने से आसपास के लोग मकानों से निकलकर भागने लगे। सूचना मिलने ही दमकल की 15 ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.