लखनऊ, मार्च 5 -- -प्रदेश में पटाखों पर रोक की कोई योजना नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण सक्सेना ने बुधवार को विधानसभा में कहा है कि मुरादाबाद में पेड़ों की अवैध कटान की जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिलहाल पटाखों पर प्रतिबंध की कोई योजना नहीं है। यह बातें उन्होंने सपा के फहीम इरफान द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं। दरअसल, सपा के मोहम्मद फहीम इरफान ने प्रश्न प्रहर में मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुरादाबाद में 137 पेड़ों को काटने की गलत ढंग से अनुमति दी गई। बाद में 162 पेड़ों का काट दिया गया। उन्होंने कहा कि आखिर किसकी अनुमति से और क्यों ये पेड़ काटे गए। क्या सरकार दोषियों के खिलाफ जांच करा कर कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने पटाखों से होने वाले प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.