मुरादाबाद, मार्च 3 -- यूपी के मुरादाबाद में आईजी पीएसी के आवास पर तैनात बिजनौर निवासी सिपाही शुभम ने सोमवार शाम अपनी ही इंसास रायफल से गोली मार ली। रायफल में टीआरपी सिस्टम लगा होने के चलते एक साथ तीन गोली निकली, जिससे उसके सिर के चिथड़े उड़ गए। उसका शव आईजी पीएसी आवास के संतरी रूम में मिला। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर में ही एसपी क्राइम, सीओ सिविल लाइंस और पीएसी के उपसेनानायक भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल कराने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस इसे हादसे के एंगिल से भी देख रही है। बिजनौर जिले के कीरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी शुभम (25 वर्ष) पुत्र हरपाल सिंह साल 2019 में यूपी पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.