मुरादाबाद, फरवरी 4 -- नगर स्थित कैंप कार्यालय पर भारत जागृति कान्फ्रेंस की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुरादाबाद जिले में एम्स खुलवाने की मांग उठाई गई। बुधवार को बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अच्छे इलाज के लिए दिल्ली या ऋषिकेश एम्स जाना पडता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पडता है। उन्होंने कहा कि अगर एम्स मुरादाबाद में खुल जाये ,तो पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को काफी सुविधा मिल जायेगी क्योंकि मुरादाबाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए सीधी रेल मार्ग व बस सुविधा उपलब्ध है। बैठक में अनिल गुप्ता, डॉ अमित लाठे, प्रेम गुप्ता, मनोज गुप्ता, रंजना शर्मा, सोमवीर सिंह, सूर्यकांत, मनीष सुनेजा, डा. मनमोहन सिंह, नितेश पाल, तुषार शर्मा, सौरभ कौशिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.