मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद में मिनी आईपीएल अंडर 14 आयु वर्ग में शुरू हो गया है। सीजन टू का शुभारंभ यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। पहले मैच में डीपीजीएस एकेडमी ने 286 रनों का लक्ष्य कैलिबर एकेडमी को दिया है। वसीम ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली जबकि शुभ प्रजापति ने 57 रन बनाए। दूसरी इनिंग शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में कैश प्राइज विजेता और उप विजेता टीम को मिलेगा। कार्यक्रम संयोजक मिर्जा दानिश आलम ने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन समेत कई पुरस्कार वितरित होंगे। विजेता को पचास हजार और उप विजेता को तीस हजार की नकद धनराशि मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.