मुरादाबाद, जुलाई 13 -- पंचायत भवन सभागार में रविवार को करणी सेना की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। साथ ही उन्हें पदभार भी सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू शामिल हुए। बैठक में शीतल राजपूत को मुरादाबाद महिला शक्ति जिलाध्यक्ष और ठाकुर रितिक को मुरादाबाद के युवा शक्ति का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ठाकुर शिवम सिंह को संभल का जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। मोनू विश्नोई को प्रदेश मंत्री और ठाकुर अमित सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्षता करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.