मुरादाबाद, जनवरी 2 -- माघ मेला-2026 के मद्देनजर उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने शुक्रवार को यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को देखते हुए कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए हैं। प्रयागराज संगम स्टेशन पर अत्यधिक यात्री दबाव के चलते मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रयागराज जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इन परिवर्तनों का असर एक जनवरी से 30 जनवरी तक मुरादाबाद होकर प्रयागराज, सहारनपुर, बरेली एवं योग नगरी ऋषिकेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। शॉर्ट टर्मिनेशन के अंतर्गत सहारनपुर-प्रयागराज संगम, बरेली-प्रयागराज संगम और योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को प्रयागराज जंक्शन पर ही समाप्त किया जाएगा। वहीं शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत प्रयागराज संगम से चलने वाली कुछ ट्रेनें...