बुलंदशहर, फरवरी 6 -- शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में स्वास्थ्य अधिकारियों को एक-दूसरे जनपद में भेजकर निरीक्षण कराया जा रहा है। जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत खंगालने के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम ने जिले में दस्तक दे दी है। मुरादाबाद, संभल और रामपुर से आईं 18 टीमों ने बुधवार से जिले के विभिन्न सीएचसी-पीएचसी पर निरीक्षण किया। अगले तीन दिनों तक चलने वाले इस मेगा निरीक्षण अभियान में अस्पताल के भवन से लेकर मरीजों को मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिले के सरकारी अस्पतालों की सेहत सुधारने के लिए शासन ने मुरादाबाद मंडल के दिग्गजों को मैदान में उतारा है। मुरादाबाद, संभल और रामपुर जनपद से आईं 18 टीमों ने जिले के सभी 16 ब्लॉकों में डेरा डाल दिया है। अगले 72 घंटों तक यह टीमें सीएचसी और पीएचसी पर हर बिन्दु पर जांच करेंगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.