मुरादाबाद, फरवरी 19 -- लोक निर्माण विभाग में मुरादाबाद-डिलारी जाने वाले अन्य जिला मार्ग की मरम्मत का फंड जारी कर दिया है। अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि पांच माह में यह कार्य पूरा करना है, इस कार्य में दो करोड़ 62 लाख रुपए खर्च होंगे। विभाग ने मुरादाबाद से सलेमसराय होते डिलारी मार्ग स्थित सलेम सराय, चटकाली, मुस्तापुर, काजीपुरा, सिहाली खादर, गखरपुर में आबादी भाग के क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत का निर्णय लिया है। इन गांवों में सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। गांव में घरों से निकलने वाला पानी मार्ग को क्षतिग्रस्त करता है। इसलिए सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर नाले का प्रबंध होगा, जिसकी वजह से जल भराव की स्थिति न उत्पन्न हो और सड़क क्षतिग्रस्त न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.