बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं, संवाददाता। मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा बोर्ड लगवाये जाएंगे। जिन पर छोटे-बड़े वाहनों के चलने की गति सीमा लिखी होगी। यह कार्य रोड सेफ्टी के तहत कराया जायेगा। वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण के लिए इंटरसेप्टर के माध्यम से चेकिंग की जायेगी। सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा लगातार सुरक्षात्मक कार्य जारी हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा बदायूं से लेकर उसावां तक मुरादाबाद-फर्रुखबाद हाईवे का चौड़ीकरण कराया जा चुका है। हाईवे के चौड़ीकरण के बाद रोड बढ़िया हो गयी है। ऐसे में वाहन चालक तेज गति से निकलते हैं। जिनकी गति पर लगाम लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा बोर्ड लगाये जाएंगे। इन बोर्ड पर छोटे एवं बड़े वाहनों की गति सीमा लिखी होगी। कस्बों एवं गांवों से गुजरने के दौरान स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.