वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 9 -- अगर आप मुरादाबाद से दिल्ली का रेल सफर करने जा रहे हैं तो सतर्क हो जाइए। हकीमपुर-कैलसा और अमरोहा -काफूरपुर सेक्शन में अंडरपास निर्माण के चलते रेलवे ने 10, 14 और 17 अप्रैल को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। इससे मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की रफ्तार थम जाएगी और सामान्यतः ढाई-तीन घंटे में पूरा होने वाला सफर छह से सात घंटे में तय होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद-गाजियाबाद डबल लाइन पर 10 अप्रैल को हकीमपुर-कैलसा के बीच फाटक 12 सी पर अंडर पास बनेगा। इसके लिए रेलवे ने आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया है। इसके अलावा 14 व 17 अप्रैल को भी अमरोहा-काफूरपुर के बीच अप व डाउन लाइन पर लेवल क्रासिंग पर अलग अलग दिनों में अंडरपास बनाने का काम होगा। इसके लिए सात-सात घंटे का ब्लॉक मंजूर हुआ है। ब्लॉक से मुरादाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.