संभल, जनवरी 4 -- मुरादाबाद जिले में मैनाठेर थानांतर्गत एक गांव निवासी युवक शनिवार शाम मजदूरी करने संभल गया था। शाम को वाहन न मिलने पर देर हो गई। रात करीब डेढ़ बजे एक अर्टिगा कार के चालक ने कार रोकी और उसे बैठा लिया। रास्ते में गाड़ी का चालक अश्लील हरकतें करने लगा। युवक ने कार से उतरने का प्रयास किया, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। फिरोजपुर पुल के पास कार रोकी और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। पुलिस की गाड़ी आती दिखी, तो उसने चिल्लाना शुरू किया। तो चालक ने गाड़ी संभल की तरफ मोड़ दी और चालक गाड़ी से उतरकर भाग गया। पुलिस पीड़ित युवक को थाने ले गई। रविवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.