बरेली, मार्च 5 -- रमजान, होली, नवरात्र और ईद को लेकर एडीजी रमित शर्मा ने सोशल मीडिया पर सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। सोमवार को हाइब्रिड मोड में हुई बैठक में जोन के सभी परिक्षेत्रीय और जनपदीय सोशल मीडिया सेल प्रभारी व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। 82 हजार से ज्यादा वालंटियर सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे और खुराफात करने वालों की सूचना देंगे। बैठक में एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि शांति समिति की तरह ही सोशल मीडिया पर सक्रिय डिजिटल वॉलंटियर्स भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वर्ष 2015 में मेरठ परिक्षेत्र से शुरू हुए डिजिटल वॉलंटियर्स कार्यक्रम में अब बरेली जोन से 82,332 लोग शामिल हो चुके हैं। ये सभी माइक्रो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, जो स्वेच्छा से पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरेली जोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.