उरई, फरवरी 6 -- उरई। डीसीए जालौन द्वारा आयोजित चतुर्थ मुन्नी देवी सिरौठिया राज्य महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबला पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड उरई में खेले गए दोनों मैच रोमांच और शानदार प्रदर्शन से भरपूर रहे। एक ओर डीसीए मुरादाबाद महिला टीम ने कड़े मुकाबले में सीएएल लखनऊ महिला को 9 रन से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन महिला ने वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन महिला को 60 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए मुरादाबाद महिला टीम 18.1 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। मुरादाबाद की ओर से उदिशा एनसीए ने 17 रन, दिव्या चौहान ने 22 रन और नीशू यादव ने 12 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से काजल टम्टा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अरिशा मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.