बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में बिलासपुर रोड-रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग संख्या-79/सी (अलीनगर कोटा) 17 फरवरी को बंद रहेगा। सड़क एवं रेल पटरी की मरम्मत होगी। रेलवे ट्रैक पर सरफेस रबर पैड लगाए जाएंगे। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया, सुबह 10:00 बजे से रात आठ बजे तक सड़क यातायात रोकने को फाटक पूरी तरह से बंद रहेगा। राहगीरों के लिए वैकल्पिक मार्ग क्रॉसिंग संख्या- 84/सी कालोनी मोड़ से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.