मुरादाबाद, मई 19 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद भू अभिलेखागार से संभल नगरीय क्षेत्र के गांवों के रिकार्ड गायब मिले हैं। कुछ में कूट रचना कर उनको तहस नहस भी कर दिया गया। जो कुछ रिकार्ड मिला उसमें तमाम ऐसा भी मिला जो पढ़ने योग्य नहीं मिला। कुछ रिकार्ड फटा हुआ पाया गया। लेखपालों ने निरीक्षण के बाद मुरादाबाद सिविल लाइन्स थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। संभल जिला प्रशासन को रिकार्ड की जरूरत पड़ी तो उन्होंने मुरादाबाद स्थित अभिलेखागार रिकार्ड खंगाले तो इसके बाद खुलासा हुआ। संभल खास, सुल्तानपुर बुजुर्ग, तश्तपुर, सराय तरीन, मण्डलाई, दलावली आदि गांव संभल नगरीय क्षेत्र के हैं। इन गांवों की जमीन के रिकार्ड गायब होने से हड़कंप मच गया। ज्ञानेश कुमार, राहुल कुमार धारीवाल, स्पर्श गुप्ता, चंपत सिंह, संदीव कुमार, मुकेश कुमार लेखपालों ने पाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.