गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मुरादनगर में 16 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान 70 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि योजना में सभी वर्गों के लोगों को लाभ दिया जाता है। इसके लिए योजना में आवेदन किए जा रहे है। मुरादनगर में 16 जनवरी को लगभग 70 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि जहां पहले योजना में सरकार द्वारा प्रति शादी पर 51 हजार की धनराशि खर्च की जाती थी, वहीं अब इसके स्थान पर एक लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। योजना में कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तो वहीं वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के पास जाति प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। कन्या के अलावा विधवा, तलाकशुदा...