गाज़ियाबाद, जनवरी 20 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मुरादनगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। अस्पताल द्वारा अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने और जांच में सहयोग न करने पर विभाग ने अस्पताल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अस्पताल पर इस बाबत नोटिस भी चस्पा कर दिया गया। रावली रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल में 12 जनवरी को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हुई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिलने के बाद 17 जनवरी को नोडल अधिकारी डॉ. दबिलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। भर्ती मरीज वार्ड ब्वॉय और अन्य स्टाफ के सहारे थे, जो...