धनबाद, मार्च 12 -- बरोरा, प्रतिनिधि। बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी के मुख्य द्वार के समीप मंगलवार की शाम तीन बजे कतरास-डुमरा हीरक रोड पर हाइवा और पिकअप वेन में जोरदार टक्कर हो गई। हाइवा चालक समेत पिकअप वेन में सवार रेलवे के 17 ठेका मजदूर जख्मी हो गए। जख्मियों में कुछ को सीएचसी बाघमारा तो को कुछ को बीसीसीएल के रिजनल अस्पताल डुमरा ले जाया गया। जख्मी हाइवा चालक भोला प्रसाद गुप्ता को सीएचसी बाघमारा और दो ठेका कर्मी मजदूर तेजबली व संदीप मुंडा को रिजनल अस्पताल डुमरा से धनबाद रेफर कर दिया गया। बाकी मजदूरों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। ठेका मजदूर रेल विकास निगम के अधीन सिका इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (एसईसीपीएल) के अधीन इलेक्ट्रिक कार्य करते हैं। फिलहाल सभी मजदूर गोमो (हरिहरपुर) 10 नंबर गेट के समीप रहते हैं। बता दें कि निचितपुर स्टेशन से इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.