रांची, जनवरी 3 -- कर्रा, प्रतिनिधि। पटेल चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कर्रा प्रखंड के मुरहू एवं जहरटोली गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं बुजुर्गों के बीच कंबल बांटे गए। ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश प्रसाद एवं ट्रस्टी चंद्रमणि प्रसाद ने संयुक्त रूप से कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों की सेवा ही ट्रस्ट का उद्देश्य है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पतस मुंडा, पॉल हंस, जॉनसन मासी टुटी, राजेंद्र नाग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...