रांची, सितम्बर 27 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी की खेल परंपरा को नई दिशा देने और बेटियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से बाल कल्याण संघ द्वारा मुरहू पंचायत भवन सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुरहू प्रखंड की लगभग 60 किशोरियों को हॉकी प्रशिक्षण के लिए आवश्यक खेल सामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान का संकल्प भी लिया गया और पंचायत भवन परिसर में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि खूंटी सदैव से हॉकी की धरती रही है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री देना केवल साधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि बच्चियों के सपनों को पंख देने जैसा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.