रांची, फरवरी 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना पुलिस ने रविवार को अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्‌टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम चिचिगड़ा और सिरका में छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध चुलाई शराब का उत्पादन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस जवानों के साथ संबंधित स्थानों पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान लगभग 300 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया गया, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाता है। पुलिस ने मौके पर ही जब्त जावा महुआ को नष्ट कर दिया, ताकि इसका दोबारा इस्तेमाल न हो सके। अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण से जुड़े उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रह...