रांची, अगस्त 6 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के गनालोया-माहिल पुल के पास एक वृद्धा की कान बाली छीनकर भाग रहे चार उचक्कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार को दिन के लगभग दो बजे की है। बताया जाता है कि गनालोया गांव की वृद्धा लाली देवी माहिल पुल के पास मवेशी चरा रही थी। उसी दौरान चार पहिया वाहन (डब्ल्यू बी 24 एटी 6439) से चार उचक्के पहुंचे और महिला के कान की बाली झपट कर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने चारों युवकों को धर दबोचा। उसी दौरान बाबा आम्रेश्वर धाम से पूजा कर लौट रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का काफिला पहुंच गया। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस के हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी रामदेव यादव ने बताया कि सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं तथा नागपुर से बंगाल जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.