रांची, दिसम्बर 12 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने शुक्रवार को मुरहू प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने कुदा पंचायत के बड़ा जीवरी गांव में मोबाइल क्रेच संस्था द्वारा निर्मित शिशु घर का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि मोबाइल क्रेच संस्था द्वारा ग्रामीण इलाकों में शिशु घरों की स्थापना एक सराहनीय पहल है। इससे कामकाजी और घरेलू महिलाओं को अपने छोटे बच्चों की देखभाल की चिंता से मुक्ति मिल रही है। शिशु घरों में सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों की देखभाल, पोषक आहार, पढ़ाई-सामग्री, खिलौने और खेलकूद उपकरण जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि बच्चों का समुचित विकास हो सके। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बड़ा सहारा...