रांची, जनवरी 27 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले में अफीम की खेती से उबर रहे किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार नए उपक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आत्मा (एटीएमए) के तत्वावधान में बुधवार को मुरहू प्रखंड के चमराटोली में एक दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मेले में किसानों के वनोपज, सब्जी व कृषि उत्पादों का पंजीकरण किया जाएगा। मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती, फसल विविधीकरण, सरकारी योजनाओं व तकनीकी सहायता की जानकारी देना है। चयनित किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.